Tuesday, February 26, 2019

आईसीसी की बैठक कल, वर्ल्ड कप में सुरक्षा के साथ भारत-पाक मैच पर हो सकती है चर्चा

खेल डेस्क. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्य कार्यकारियों (सीईसी) की बैठक दुबई में बुधवार को होगी। इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए यह बैठक अहम मानी जा रही है। पुलवामा हमले के बाद भारत के रूख को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई इसमें पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने का प्रस्ताव रखेगा। बीसीसीआई पहले ही पाकिस्तान को खेल समुदाय से अलग-थलग करने के लिए आईसीसी को पत्र लिख चुका है।

आईसीसी वर्ल्ड कप की सुरक्षा तैयारियों के बारे में सदस्य देशों को जानकारी देगा
पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 16 जून को खेलना है। पिछली बार दोनों टीमें दुबई में आमने-सामने हुई थीं। तब एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया था।

सीईसी की बैठक में आईसीसी वर्ल्ड कप में सुरक्षा को लेकर भारत के संदेहों को दूर करने की कोशिश करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि आईसीसी भारत-पाक के आगामी मैच से संबंधित किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता। वहीं, दूसरी तरफ दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले को बैठक में उठाने की बात कही थी।

बीसीसीआई के पदाधिकारी ने इस बैठक को लेकर कहा, ‘‘इस दौरान वर्ल्ड कप के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था के बारे में सबको जानकारी देगी। यह सभी टीमों के लिए एक समान ही होगी। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हमेशा ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आईसीसी किसी देश को अन्य सदस्य देश से संबंध तोड़ने के लिए नहीं कह पाएगा, क्योंकि वह इस स्थिति में नहीं है। ऐसा करना सही नहीं होगा। यह एक कूटनीतिक मामला है। इसे सरकारी स्तर पर निपटाया जाना चाहिए।’’

प्रशासकों की समिति (सीओए) ने आईसीसी को पत्र लिखकर आंतकवाद के पोषक देशों को क्रिकेट से बहिष्कृत करने की मांग की थी। हालांकि, सीओए ने उस पत्र में पाकिस्तान का नाम नहीं लिया था। इस बैठक में बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी के उस पत्र पर चर्चा होने सकती है।

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और हरभजन सिंह सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान से नहीं खेलने के लिए कहा है। दूसरी ओर, सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों ने पाक से खेलकर दो अंक हासिल करने की बात कही। कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि वे बोर्ड और सरकार के फैसले के साथ जाएंगे।

Wednesday, February 20, 2019

सलमान खान के कहने पर सिद्धू ने कपिल के शो से किया किनारा?

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के द‍िए बयान पर जमकर व‍िवाद हुआ. सोशल मीड‍िया पर सिद्धू को बायकॉट करने का हैशटैग ट्रेंड करने लगा. मामले ने तूल पकड़ा और नवजोत सिंह सिद्धू को कप‍िल शर्मा शो से किनारा करना पड़ा. उन्होंने शो से पूरी तरह किनारा किया है या फिर ब्रेक लिया है इस पर अभी सवाल बरकरार है. खबरों के मुताब‍िक सलमान खान ने ये फैसला होल्ड पर रखा हुआ है.

सामने आ रही र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, कप‍िल शर्मा शो के प्रोड्यूसर सलमान खान ने शो से सिद्धू को  किनारा करने के लिए कहा है. लेकिन चैनल और प्रोड्यूसर के बीच फाइनल क्या हुआ है, इसकी सूचना आना बाकी है. डीबी पोस्ट की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक सलमान खान शो के प्रोड्यूसर है, शो बीते हफ्ते से टीआपी के टॉप चार्ट में चल रहा है. ऐसे में सलमान खान कोई र‍िस्क नहीं उठाना चाहते हैं. सलमान खान ने मेकर्स से मामले के ठंडा होने तक फैसला नहीं सुनाने को कहा है. लेकिन शो से सिद्धू को दूर रहने के लिए कहा गया है.

कप‍िल शर्मा शो में इन द‍िनों नवजोत सिंह सिद्धू की जगह बतौर जज अर्चना पूरन स‍िंह ने जगह ले ली है. हाल ही में सोनी टीवी के ऑफ‍िश‍ियल ट्व‍िटर हैंडल से जारी किए गए वीड‍ियो में कप‍िल शर्मा पूरे जोश के साथ अर्चना पूरन स‍िंह का स्वागत करते नजर आ रहे हैं.

सिद्धू के सपोर्ट में कप‍िल शर्मा

कप‍िल शर्मा से बीते द‍िनों एक इंटरव्यू में नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़े व‍िवाद पर सिद्धू का सपोर्ट किया था. इस वजह से सिद्धू के बाद सोशल मीड‍िया पर कप‍िल शर्मा को बायकॉट करने की मांग तेज हो गई थी. कप‍िल ने कहा था, ''ये बहुत छोटी चीजें हैं और ये सब किसी प्रोपगेंडा का हिस्सा भी हो सकते हैं. मुझे लगता है कि किसी को बैन करना और सिद्धू को शो से हटाना हल नहीं है. हमें स्थायी हल को ओर देखना होगा.''

नवजोत सिंह सिद्धू पुलवामा हमले पर द‍िए अपने बयान की वजह से व‍िवादों में घिरे हुए हैं. उन्होंने आतंकी हमले पर कहा था, ''कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. ये एक बेहद कायराना हमला था. मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हिंसा को किसी भी तरीके से जायज नहीं ठहराया जा सकता. जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें इसकी सजा मिलनी ही चाहिए. भारत-पाकिस्तान के बीच मुद्दों का स्थायी समाधान खोजने की जरूरत है. इस तरह के लोगों (आतंकवादियों) का कोई देश, धर्म और जाति नहीं होती है. चंद लोगों की वजह से पूरे राष्ट्र (पाकिस्तान) को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.''

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को यूएई में रहने वाले कोच इरफान अंसारी को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया. अंसारी को 2017 में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद से ‘भ्रष्ट संपर्क’ करने का दोषी पाया गया है.

आईसीसी ने बयान में कहा कि आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने अंसारी को दुबई में सुनवाई के दौरान भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तीन नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया, जिसके बाद उन पर प्रतिबंध लगाया गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़े होने और यूएई के घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने वाली दो टीमों का कोच होने के कारण अंसारी आईसीसी की संहिता से बंधे हुए हैं.

आईसीसी के एसीयू महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने कहा, ‘मैं सरफराज अहमद को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस संपर्क की जानकारी देकर असली नेतृत्व क्षमता और पेशेवर रवैया दिखाया. उसने पहचाना कि यह क्या है, इसे खारिज किया और शिकायत की. उसने इसके बाद हमारी जांच और फिर पंचाट में सहयोग किया.’

अंसारी ने अक्टूबर 2017 में यूएई में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान सरफराज से संपर्क किया था. उसका इरादा सरफराज से जानकारियां निकालकर उसे भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल करने का था.

सरफराज ने तुरंत इसकी शिकायत की, जिसके बाद आईसीसी एसीयू ने जांच शुरू की. मीडिया में आई खबरों के अनुसार अंसारी ने 30 साल तक शारजाह क्रिकेट परिषद के साथ काम किया और वह शारजाह क्रिकेट क्लब के मुख्य कोच थे.

Thursday, February 7, 2019

सुप्रीम कोर्ट ने पटना से दिल्ली ट्रांसफर किया केस, कहा- बिहार में सरकार कैसे चला रहे हैं

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने केस को पटना से दिल्ली के साकेत पास्को कोर्ट में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। साथ ही, जज को निर्देश दिया है कि दो हफ्तों में इस मामले की सुनवाई शुरू करें और छह महीने के अंदर ट्रायल पूरा करें।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने बिहार सरकार को कहा कि दोपहर 2 बजे सभी सवालों के जवाब के साथ कोर्ट में हाजिर हों। इस दौरान कोर्ट ने सीबीआई को भी पेश होने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली से पटना सिर्फ दो घंटे का रास्ता है। हम चीफ सेक्रेट्री को दो घंटे के अंदर कोर्ट में खड़ा कर सकते हैं।

‘सरकार आप चला रहे हैं, हम नहीं’

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की कार्यप्रणाली पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि बच्चों के साथ इस तरह का बर्ताव कैसे किया जा सकता है। अब बहुत हो चुका। सरकार आप चला रहे हैं, हम नहीं। लेकिन सवाल यह उठता है कि आप बिहार में किस तरह से सरकार चला रहे हैं।

‘क्या कैबिनेट कमेटी को कोर्ट के आदेश की जानकारी नहीं थी’

कोर्ट ने मामले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी एके शर्मा के ट्रांसफर को लेकर भी नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस ने पूछा- क्या कैबिनेट कमेटी, जिसने अधिकारी का तबादला किया उन्हें कोर्ट के आदेश की जानकारी दी गई थी? पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले की जांच होने तक किसी भी अधिकारी के तबादला नहीं करने को लेकर आदेश दिया था।

नए गवर्नर की पहली पॉलिसी समीक्षा

यह मौद्रिक नीति इस वित्त वर्ष की छठी और आखिरी द्विमासिक समीक्षा है। नए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में यह पहली समीक्षा है। उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफा देने के बाद दास ने दिसंबर 2018 में पद संभाला था।

आरबीआई के फैसले के इकोनॉमी को फायदा होगा: वित्त मंत्री
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेपो रेट में कमी और आउटलुक न्यूट्रल करने के आरबीआई के फैसले से अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। छोटे कारोबारियों और घर खरीदारों के लिए सस्ते लोन की राह आसान होगी। इससे रोजगार भी बढ़ेंगे।

अगस्त 2018 में लगातार दूसरी बार बढ़ी थी रेपो रेट
आरबीआई ने 1 अगस्त 2018 को रेपो रेट में 0.25% इजाफा कर 6.50% कर दी थी। इससे पहले जून 2018 की समीक्षा बैठक में 6% से बढ़ाकर 6.25% की गई थी। आरबीआई ने उस वक्त महंगाई बढ़ने की आशंका की वजह से ब्याज दर में इजाफा किया था।

网络安全审查办法

  国家互联网信息办公室、国家发展和改革委员会、 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色...