ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा को आईसीसी रैंकिग में फायदा मिला है. मंगलवार को जारी की गई ताजा रैंकिंग में पुजारा टॉप तीन बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. वहीं सिडनी टेस्ट में शानदार शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत ने 21 पायदान की लंबी छलांग लगाई है. उन्होंने बल्लेबाजी रैकिंग में भारतीय विकेटकीपरों के पिछले रिकार्ड की बराबरी की.
पुजारा ने चार मैचों की सीरीज में 521 रन बनाकर भारत की 2-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने सिडनी में आखिरी मैच में 193 रन बनाये जिससे वह बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
पुजारा के अब 881 रेटिंग अंक हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली 922 अंक के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि उनके बाद न्यूजीलैंड के केन विलियमसन का नंबर आता है. सिडनी में 159 रन की नाबाद पारी खेलने वाले 21 वर्षीय पंत बल्लेबाजी रैंकिंग में 17वें स्थान पर पहुंच गये हैं.
पंत ने की फारूख इंजीनियर की बराबरी
इस तरह से उन्होंने भारतीय विकेटकीपरों की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के फारूख इंजीनियर के पिछले रिकार्ड की बराबरी की. इंजीनियर जनवरी 1973 में 17वें नंबर पर काबिज थे. पंत के 673 रेटिंग अंक हैं जो किसी भारतीय विकेटकीपर के सर्वाधिक अंक हैं. रेटिंग अंकों में उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी (662 अंक) का नंबर आता है लेकिन उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 19 रही है.
इंजीनियर के सर्वाधिक अंक 619 रहे हैं. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2019 के स्टार पंत केवल नौ टेस्ट मैच के बाद शीर्ष 20 में शामिल हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वह 59वें स्थान पर थे. इस श्रृंखला में उन्होंने 350 रन बनाने के अलावा 20 कैच भी लिये. भारत के अन्य बल्लेबाजों में रविंद्र जडेजा छह पायदान ऊपर 57वें और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पांच पायदान ऊपर 62वें स्थान पर पहुंच गए लेकिन अंजिक्य रहाणे तीन पायदान नीचे 22वें स्थान पर खिसक गए हैं.
जडेजा गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी एक-एक पायदान आगे बढ़कर क्रमश: पांचवें और दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव सात पायदान आगे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 45वीं रैंकिंग पर काबिज हो गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 99 रन देकर पांच विकेट लिए थे.
अश्विन को हुआ नुकसान
जसप्रीत बुमराह 16वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि मोहम्मद शमी एक पायदान ऊपर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं. चोटिल होने के कारण बाहर होने वाले रविचंद्रन अश्विन नौवें स्थान पर खिसक गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस को पहली पारी में 79 रन बनाने का फायदा मिला है और वह 21 स्थान की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 69वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. गेंदबाजी में नाथन लियोन एक पायदान ऊपर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद जारी इस रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच केपटाउन में खेला गया मैच भी शामिल है. दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में 78 रन की पारी के दम पर फिर से शीर्ष दस में शामिल हो गए हैं. वह बल्लेबाजी रैंकिंग में सात पायदान आगे बढ़कर दसवें स्थान पर काबिज हो गए हैं.
तेम्बा वावुमा (पांच पायदान ऊपर 26वें स्थान) पहली बार शीर्ष 30 में शामिल हुए हैं जबकि कप्तान फाफ डु प्लेसिस का छह स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. गेंदबाजों में वर्नोन फिलैंडर एक पायदान ऊपर तीसरे जबकि डुआने ओलिवर चार पायदान चढ़कर 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तानी बल्लेबाजों में असद शाफिक पांच स्थान आगे 24वें जबकि बाबर आजम 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
शान मसूद 22 पायदान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ 65वीं जबकि कप्तान सरफराज अहमद 42वें से 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं. गेंदबाजों में शाहीन अफरीदी ने 13 स्थान आगे 60वें नंबर पर पहुंच गए हैं. टीम रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है. भारत 116 अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है. ऑस्ट्रेलिया (101) को एक अंक का नुकसान हुआ लेकिन वह पांचवें स्थान पर बरकरार है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
网络安全审查办法
国家互联网信息办公室、国家发展和改革委员会、 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色...
-
सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. दोनों इंडस्ट्री के सबसे हॉट एंड हैपनिंग कपल हैं. पब्लिक अपीयरेंस मे...
-
Бывший замест итель экс-мэра Риги Нила Ушакова Олег Буров станет новым градоначальником, сменив на этом посту не только своего "русског...
-
这项绿卡暂停令中列出了一些特殊情况, 美国众议院通过了 色情性&肛交集合 一项总额4840亿美 色情性&肛交集合 元的援助法案 色情性&肛交集合 ,这是美国国会为应对 色情性&肛交集合 新冠病毒疫情通过的 色情性&肛交集合 第四项援助法案。 色情性&肛交集合 众议院以压倒性...
No comments:
Post a Comment