Thursday, January 17, 2019

मोदी 3 दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे, अहमदाबाद में करेंगे शॉपिंग फेस्टिवल का उद्घाटन

गांधीनगर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे। वे यहां कई कार्यक्रमाें में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले गुरुवार को गांधीनगर में वैश्विक व्यापार प्रदर्शनी का उद‌्घाटन करेंगे। इसके बाद वे साबरमती रिवरफ्रंट पर अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल का उद‌्घाटन भी करेंगे। वे शुक्रवार को अहमदाबाद में वैश्विक निवेश सम्मेलन वाइब्रेंट गुजरात के नौवें संस्करण में शामिल होंगे। यह सम्मेलन 20 जनवरी तक चलेगा।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को ही अहमदाबाद में वल्लभ भाई पटेल विज्ञान एवं शोध संस्थान के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। दौरे के आखिरी दिन 19 जनवरी को मोदी केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के मुख्यालय सिलवासा जाएंगे। यहां वे कई परियोजनाओं की नींव रखेंगे।

दुबई की तर्ज पर होगा शॉपिंग फेस्टिवल
अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल गांधीनगर हेलीपैड ग्राउंड के एग्जीबिशन सेंटर में दो लाख वर्गमीटर में हो रहा है। दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा ट्रेड शो होगा। इसे दुबई फेस्टिवल की तर्ज पर मनाया जा रहा है। इसमें मॉल से लेकर फुटपाथ पर सामान बेचने वाले दुकानदारों तक को शामिल किया गया है। ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल ने बताया कि ट्रेड शो में 1200 स्टॉल लगाए गए हैं। पहली बार हो रही बायर-सेलर्स मीट में देश-विदेश के 1500 बायर-सेलर हिस्सा लेंगे।

राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे मोदी

वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में दो देशों के राष्ट्रपति, चार प्रधानमंत्री और बड़ी संख्या में उद्योग क्षेत्र के नेता हिस्सा ले रहे हैं। इसमें भारत के 15 और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 11 संगठन शामिल होंगे। मोदी 18 जनवरी को अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठकें करेंगे। वे यहां उद्योग जगत के नेताओं के साथ गोलमेज सम्मेलन और गाला डिनर में भी शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दांडी कुटीर के पास लेजर शो का भी उद‌्घाटन करेंगे।

पाकिस्तान से नहीं आएगा प्रतिनिधिमंडल

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि इस बार वाइब्रेंट गुजरात में पाकिस्तान से कोई प्रतिनिधिमंडल हिस्सा नहीं लेगा। गुजरात वाणिज्य और उद्योग मंडल ने कहा है कि पाकिस्तान के उद्योग प्रतिनिधियों को न्योता दिया गया था, लेकिन वीजा नहीं मिलने की वजह से वे सम्मेलन में नहीं आ सकेंगे।

तपिश के मामले में पिछला साल 117 वर्षों में छठा सबसे गर्म साल रहा। देश के औसत तापमान में 0.41 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस दौरान मौसमी बीमारियों से 1,428 लोगों की मौत हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 590 लोग उत्तरप्रदेश में मारे गए।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मौसम विभाग की ओर से बुधवार को दिए बयान में कहा गया कि 2018 की सर्दियों में जनवरी-फरवरी के महीने के औसत तापमान में 0.59 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई। 1901 के बाद से यह इन महीनों के हिसाब से पांचवा सबसे गर्म साल रहा। मार्च से मई तक का दौर भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहा। 117 साल में तुलनात्मक रूप से ये सातवें सबसे गर्म महीने रहे।

बुधवार को जारी इस विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ दशकों से जलवायु परिवर्तन का प्रभाव तेजी से असर डाल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 2001-10 के दौरान दशकीय तापमान सामान्य से 0.23 डिग्री अधिक रहा जबकि 2009-18 के बीच यह 0.37 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने रिपोर्ट के हवाले से ट्वीट कर बताया कि पिछले साल देश में चक्रवात, बिजली गिरने, भीषण गर्मी, कड़ाके की ठंड और मूसलाधार बारिश से 1,428 लोगों की जान गई।

No comments:

Post a Comment

网络安全审查办法

  国家互联网信息办公室、国家发展和改革委员会、 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色...